शाजापुर। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन नीति अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन का कार्य 01 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक किया जायेगा।
कलेक्टर ऋजु बाफना ने किसान पंजीयन/उपार्जन की समस्त प्रक्रिया, पर्यवेक्षण नीति के अन्तर्गत आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के लिए उपखण्ड स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति रबी उपार्जन 2025-26 में किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन संबंधित समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेगी तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी भी करेगी।
गठित समिति अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अध्यक्ष रहेंगे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (कृषि), सहकारिता विस्तार अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. शाखा प्रबंधक, गोदाम प्रभारी एमपीएससीएससी, गोदाम प्रभारी एमपीडब्यूएलसी, सचिव कृषि उपज मण्डी को सदस्य एवं सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को समिति में सदस्य सचिव बनाया गया है।