BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 8:03 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जनता के साथ फिर छलावा, केंद्र की मोदी सरकार ने चुपके-चुपके जारी किया नयागांव की सीसीआई फैक्टरी को लेकर ये ऑर्डर, कांग्रेस व मजदूर यूनियन के नेताओं ने खोला मोर्चा, जानिये अब क्या होने वाला है कल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिले की जावद तहसील के नयागांव में स्थित सीमेंट कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी है। कुप्रबंधन और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण कई वर्षों से बंद पड़ी सीसीआई फैक्ट्री का अब अस्तित्व भी खत्म होने जा रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने चुपके-चुपके एक बड़ा आदेश भी जारी कर दिया है। ट्रेड यूनियन के लीडर शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने इस आदेश के जारी होते ही सांसद सुधीर गुप्ता को उनका संकल्प याद दिलाया है। वहीं कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने भाजपा की सरकार पर सरकारी उपक्रम बेचने के आरोप लगाते हुए बड़े स्तर पर विरोध दर्ज कराने की बात कही है। 

कल 5 मार्च को होगी नीलामी- 
इस आदेश में फैक्टरी प्लांट एवं मशीनरी के साथ रेलवे ट्रैक, रेलवे इंजन, स्टोर एवं स्पेयर्स का कच्चा माल नीलाम करने का जिक्र है। जिसकी आखिरी तारीख भी 5 मार्च निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार द्वारा निकाले गए टेंडर में 44 करोड़ रूपये की राशि भी निर्धारित की गई है, इस राशि से बोली की शुरूआत होगी। देशभर के 18 स्क्रेप डीलर ने फैक्टरी का निरीक्षण भी कर लिया है। ऐसे में उन लोगों के सपने भी चकनाचूर हो गए हैं, जिन्हें इस फैक्टरी के पुनः चालू होने की उम्मीद थी। 
--
सांसद सुधीर गुप्ता ने लिया था संकल्प- 
ट्रेड यूनियन के लीडर शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि छोटे मसले को लेकर प्लांट बंद हुआ था। जब से सीमेंट प्लांट में प्रोडेक्शन बंद हुआ है तब से ही इससे जुड़े हजारों लोग बेरोजगार है। सरकार यदि चाहती तो बिजली के बिल का भुगतान कर इसे चालू कर सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तो सरकार इसे बेचने जा रही है जो नीमच जिले की जनता के साथ धोखा है। सीसीआई प्लांट से 3500 लोग प्रत्यक्ष व करीब 10 हजार लोग अप्रत्यक्ष रूप से सीधे जुड़े हुए थे। वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता ने भी अपने पहले कार्यकाल में सीसीआई को पुनः चालू करवाने का संकल्प लिया था। लेकिन उनके तीसरे कार्यकाल में भी ऐसा नहीं हुआ। फैक्टरी की होने वाली नीलामी नीमच अंचल ही नहीं समूचे एमपी के लिए शर्म की बात है। पूर्व में भी हमने विरोध दर्ज कराया था। 

कांग्रेस बड़े स्तर पर करेगी विरोध- 
कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने बताया कि भाजपा की सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। भाजपा के जनप्रतिनिधि प्रत्येक चुनाव में सीसीआई फैक्टरी को शुरू करने का जूमला देकर जनता को भ्रमित करते आए हैं। 1980 में कांग्रेस सरकार ने इस प्लांट की स्थापना की थी। लेकिन आज केंद्र की मोदी सरकार इसे बेचने जा रही है। शुरू से ही भाजपा की सरकार शासकीय उपक्रमों को बेचने के लिए बदनाम रही है। मोदी सरकार ने 2019 में भी 460 करोड़ की बोली आंककर इसे 200 करोड़ में बेचने की योजना बनाई थी। तब भी यहां के सांसद सुधीर गुप्ता ही थे। हजारों करोड़ रूपये का यह प्लांट अगर शुरू होता है तो इससे हजारों लोगों रोजगार मिलेगा। सांसद गुप्ता हमेशा से नीमच के साथ धोखा करते आए हैं। इस नीलामी पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। कांग्रेस इसका बड़े स्तर पर विरोध करेगी। 
--
भारत सरकार और कुछ अधिकारियों की गड़बड़ी से हुई थी बंद-
वरिष्ठ अभिभाषक महेश पाटीदार ने बताया कि नीमच जिले में सीसीआई फैक्टरी का बड़ा स्थान था। लेकिन भारत सरकार और कुछ अधिकारियों की गड़बड़ी के चलते कई सालों से यह प्लांट बंद है। आज इस फैैक्टरी की नीलामी होने जा रही है। भारत सरकार द्वारा जारी आदेश में फैक्टरी प्लांट एवं मशीनरी के साथ रेलवे ट्रैक, रेलवे इंजन, स्टोर एवं स्पेयर्स का कच्चा माल नीलाम करने का जिक्र है। इस आदेश में सेल शब्द का भी उल्लेख किया गया है। जबकि पूरी डीटेल को आर्डर में शामिल नहीं किया गया है। यह नीमच जिले के साथ बड़ा धोखा है। अगर सरकार इस प्लांट का विक्रय करती है तो इसकी तमाम शर्तों और डीटेल को देश के बड़े व नीमच जिले के स्थानीय अखबारों में विस्तृत रूप से प्रकाशित होना चाहिए। यदि फैक्टरी शुरू होती है तो इसका लाभ हर तबके को मिलेगा। 

बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है भाजपा- 
नीमच जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष भगत वर्मा ने बताया कि सीमेंट कार्पाेरेशन आफ इंडिया भारत सरकार का उपक्रम है। नयागांव स्थित सीसीआई फैक्टरी 1976 मंे शुरू हुई थी 11 अक्टूबर 1980 को सीमेंट का उत्पादन शुरू हुआ था। 13 मई 1997 को सीसीआई फैक्टरी में घाटा बताकर फैक्टरी को बंद कर दिया गया था। सासंद सुधीर गुप्ता ने पिछले दिनों एक बयान जारी कर कहा था कि सीसीआई सीमेंट फैक्टरी  दोबारा चालू करने की प्रक्रिया में है जो एक सफेद झूठ है। फैक्टरी को बंद हुए 29 साल हो गए हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि सीधे-सीधे बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना चाहते है। पूरे देश में 11 सीसीआई सीमेंट उद्योग थे, जिसमें आठ उद्योग बंद कर दिए गए, जिसमे सीसीआई सीमेंट उद्योग नयागांव भी शामिल है। नीलामी के आदेश का राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक नीमच जमकर विरोध करता है।
-
कुप्रबंधन के कारण बंद हुई थी फैक्ट्री-
आपकों बता दें 1997 में बिजली बिल बकाया 8 करोड 65 लाख रुपए होने पर कनेक्शन काट दिया और फैक्टरी बंद हो गई। इससे 900 कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे। सीसीआई प्लांट के पास 400 हेक्टेयर जमीन नयागांव तथा 160 हेक्टेयर जमीन गांव खेड़ा राठौड़ में है। इस क्षेत्र में सबसे उच्च क्वालिटी का चूना पत्थर है, जिसे एशिया का सबसे अच्छा पत्थर माना जाता है। सीसीआई फैक्टरी एशिया की सबसे बड़ी सीमेंट फैक्टरी थी। वर्तमान में फैक्टरी चालू करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, बेहतर खनिज, परिवहन के लिए रेल व सडक़ मार्ग है। सभी सुविधा होने के बाद भी फैक्टरी बंद करना केंद्र सरकार तथा सीसीआई का गलत निर्णय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE