शाजापुर। मध्यपद्रेश शासन की मंशा अनुसार एवं कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार संयुक्त रूप से एक ही छत के नीचे युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिपस मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर द्वारा 06 मार्च 2025 को प्रातः 11.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस बी.के.एस.एन. गवर्मेंट कॉलेज शाजापुर में आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा संगम में आमंत्रित निजी क्षेत्र की संभावित नियोजक प्रतिभा सिन्टेक्स लि. पीथमपुर, आईपीएस ग्रुप आयशर प्रा.लि. देवास, नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, रिलायंस (जियो) इन्दौर, वीई कर्मिशियल व्हिकल प्रा.लि. इन्दौर, स्वतंत्र माईको फाइनेंस भोपाल, चेतन्य इडिया फीन क्रेडिट इन्दौर, वजीर एडवाईजर प्रा. लि. इन्दौर, टेक्नो इंडिया इन्दौर, अग्निहोत्री सिक्यूरिटीज एंजील वन लि. शाजापुर, लुमिना सोलर लि. शाजापुर, भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस शाजापुर आदि कंपनियों के द्वारा सेल्स मेन, ट्रेनी, सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर, हेल्पर, मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सहायक, फिल्ड ऑफिसर, हेल्पर, बीमा सलाहकार आदि पदों पर कम्पनियों के लिए रिक्त लगभग 300 से अधिक पदों पर रोजगार प्रदान करने के लिए कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारंम्भिक चयन करेंगें।
उन्होंने बताया कि उक्त मेले में 5वी, 8वी, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष तक के आयु के आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, रिज्यूम के साथ युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला में आकर चयन के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं।