BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 8:19 pm
KHABAR : विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ शिशु मंदिर पहुंच मार्ग की सड़क का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच l नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत मंगलवार 4 मार्च को वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत आने वाले संजीवनी पुलिया से सरस्वती  शिशु मंदिर तक 8 लाख 85 हजार की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण विधायक दिलीप सिंह परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने अन्य अतिथिगणो की उपस्थिति में कर क्षेत्रवासियों को डामरीकृत सड़क की सौगात प्रदान कीl इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी तथा वार्ड की पार्षद एवं नपा सभापति कुसुम जोशी मंचासीन थे l
 इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि जिस तरह शरीर में रक्त के संचार के लिए शरीर की नसें महत्वपूर्ण होती है, उसी प्रकार नगर के विकास में वहां की सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैl देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है,वहीं नीमच नगर में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में नीमच शहर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा हैl विधायक परिहार ने कहा कि शहर के दोनों और बहने वाले नालों का सौंदर्यकरण मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है ,जब तक मेरा यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा नहीं होता तब तक मैं रिटायर्ड होने वाला नहीं हूंl परिहार ने कहा कि सांवरिया जी मंदिर के यहां साढ़े तीन करोड़ की लागत से कार्य प्रारंभ हो चुका है, इसके बाद हम नगरीय निकाय मंत्री जी से 50 करोड रुपए स्वीकृत कराकर शहर के दोनों और कैनाल प्रोजेक्ट बनवाकर नालो का सौंदरीकरण करवाएंगे l इस अवसर पर नपाध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि जब मैं अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र में आई थी तब वार्ड की पार्षद एवं हमारी सभापति कुसुम जी जोशी ने इस सड़क के डामरीकरण की मांग की थी, वह आज पूर्ण होकर सुंदर सड़क का निर्माण हो चुका है l इसी तरह इस वार्ड की अन्य समस्याओं के साथ ही शहर की अन्य सड़कों का भी कायाकल्प किया जाएगाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभापति वंदना खंडेलवाल ने कहा कि विधायक जी के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका अध्यक्ष जी के नेतृत्व में  शहर का चंहू और विकास हो रहा है और यह क्रम निरंतर जारी रहेगाl भाजपा का उद्देश्य  सबका साथ, सबका विश्वास और सब का विकास है और इसी तर्ज पर नीमच नगर नगर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं l स्वागत भाषण वार्ड पार्षद एवं नपा सभापति कुसुम जोशी ने दिया एवं आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने व्यक्त किया l 
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणो ने अनावरण पट्टिका से पर्दा हटा कर सड़क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल ने किया l इस अवसर पर समाजसेवी संतोष चोपड़ा, सत्यनारायण गोयल, हेमलता धाकड़, योगेश जैन, मंडल महामंत्री कृष्णा मेहरा, अशोक जोशी, पार्षद किरण शर्मा, योगेश कविश्वर, आलोक सोनी, रूपेंद्र लक्स, रामचंद्र धनगर, विनीत पाटनी, कमल शर्मा,जीशान कुरैशी, विजय बाफना, दिनेश यादव, भीम सिंह सैनी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, नारायण खंडेलवाल, प्रदीप वर्मा, घनश्याम माली, मुकेश डबकरा उत्सव जोशी सहित क्षेत्र के रहवासी व बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE