BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 10:34 am
BIG NEWS : महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, परिवार संग भस्म आरती में हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का आशीर्वाद लिया।


महाकाल के दरबार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शिव का जाप करते हुए नजर आए। वहीं मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें तिलक लगाकर फूल की माला अर्पित की। इसके साथ ही विधि-विधान से महाकाल की पूजा संपन्न करवाई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.पी. गहलोत व आशीष दुबे ने पासवान का सम्मान भी किया गया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि, महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं। परिजन संग मैंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि, महाकाल ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जबकि एक समय ऐसा था जब मुझसे सब कुछ छिन गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE