नीमच। आज दिनांक 04 मार्च 2025 को कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नीमच/ सहायक प्रशासक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सुश्री किरण आंजना के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस भवन नीमच में प्रातः 10 बजे से रेडक्रॉस जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को के लिए श्रवण बाधित प्रमाण पत्र बनवाए गए जिसमें 50 दिव्यांगजन उपस्थित रहे जिसमें से 27 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बने 6 दिव्यांगजन को बेरा टेस्ट के लिए रेफर किया गया, 06 दिव्यागों को चिकित्सीय ईलाज के लिए भेजा गया एवं 11 दिव्यांगजनों के परमानेंट कार्ड बना हुआ थे। उक्त कैंप में आगर से नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ एम एल मालवीया द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया एवं काम की जांच सीनियर ऑडियोलॉजिस्ट सूर्यकांत शर्मा द्वारा की गई।