BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 12:15 pm
BIG NEWS : शिवराज सिंह चौहान ने उम्मेद पैलेस में किया पौधारोपण, जोधपुर में मेहमानों का आना शुरू, मेहंदी और संगीत आज, शादी कल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अपने बड़े बेटे कार्तिकेय और होने वाली बहू अमानत के साथ पौधारोपण किया।


कार्तिकेय और अमानत की 6 मार्च को शादी है। उम्मेद पैलेस में आज मेहंदी की रस्म होगी। रात को संगीत का प्रोग्राम होगा। मंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह, बड़े बेटे कार्तिकेय (दूल्हा), छोटे बेटे कुणाल, छोटी बहू रिद्धी और कुछ रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे।


एयरपोर्ट पर चौहान के समधी शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल ने बारात का स्वागत किया। बाद में दोनों परिवार और रिश्तेदार एयरपोर्ट से सीधे उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे थे। आज भी मेहमानों का आना जारी रहेगा। दोपहर में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर आएंगे।


उम्मेद पैलेस में मंत्री का जन्मदिन किया सेलिब्रेट
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। इस खास मौके को वर-वधू दोनों पक्षों ने मिलकर सेलिब्रेट किया। उम्मेद पैलेस में दोनों परिवार और उनके रिश्तेदार मंगलवार को पहुंच गए थे। रात को दोनों परिवार ने रात 12 बजते ही मंत्री शिवराज से बर्थ-डे का केक कटवाया। इससे पहले म्यूजिक प्रोग्राम हुआ, जिसमें वर-वधू ने डांस परफॉर्मेंस दी। दोनों ने मेहंदी लगाके के रखना...इश्क है, ये इश्क है...पर साथ डांस किया।


आज दिन में मेहंदी, शाम को संगीत
सूत्रों के अनुसार कार्तिकेय-अमानत के विवाह समारोह के तहत आज दिन में मेहंदी का कार्यक्रम होगा। शाम को संगीत होगा, जिसमें दोनों परिवार लोग गीत-संगीत का आनंद लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिवराजसिंह के छोटे बेटे की शादी के दौरान भी केंद्रीय मंत्री चौहान ने ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों... और उनकी पत्नी साधना सिंह ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू...गीत गाकर बेटे की शादी के जश्न को यादगार बना दिया था।


मेहमानों का जोधपुर आना शुरू
शादी में शामिल होने देश के कई दिग्गज राजनेता, उद्योगपति भी जोधपुर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को उद्योगपति अरुण नायर सहित अन्य मेहमान जोधपुर पहुंचे थे। मेहमानों के लिए होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में ठहरने का इंतजाम किया हैं। जोधपुर एयरपोर्ट पर नियमित फ्लाइट्स के साथ-साथ 4-5 चार्टर विमान से आज भी मेहमान आएंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्रसिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित देश व प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे।


मंत्री ने उम्मेद पैलेस में वर-वूध के साथ किया पौधारोपण
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने आज सुबह उम्मेद पैलेस में पौधारोपण किया। मंत्री ने 19 फरवरी 2021 को पत्नी साधना सिंह के साथ नर्मदा नदी के तट पर अमरकंटक में पौधा लगाया था।

उस दौरान पौधारोपण करने का संकल्प लिया था। तब से लेकर अब तक शिवराज देश के करीब 20 राज्यों में 4 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। इसके साथ ही वे अक्सर लोगों को अपने जन्मदिन, शादी और वर्षगांठ पर पेड़ लगाने की अपील करते रहते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE