इंदौर। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन जारी है। गेहूं की खरीदी उपार्जन केंद्रों में 15 मार्च से 5 मई तक होगी। सरकार 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेगी। इसमें 2425 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य और 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस शामिल है।
जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, सीहोर में सबसे अधिक 59,141 किसानों ने पंजीयन कराया है। उज्जैन में 56,805, विदिशा में 30,556, रायसेन में 31,197 और राजगढ़ में 31,171 किसान पंजीकृत हुए हैं। इंदौर जिले में 27,075 किसानों ने पंजीयन कराया है। भोपाल में 17,182, धार में 15,940 और आगर-मालवा में 14,469 किसानों ने पंजीयन कराया है।