BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 12:33 pm
BIG NEWS : आज नीलाम होगा नीमच जिले का सपना, केंद्र सरकार ने निर्धारित की 44 करोड़ की राशि, कांग्रेस व मजदूर यूनियन के नेताओं ने खोला मोर्चा, सांसद सुधीर गुप्ता पर लगाया बड़े उद्योगपतियों से मिलीभगत का आरोप, याद दिलाया पहले कार्यकाल संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद तहसील के नयागांव में स्थित सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी है। कुप्रबंधन और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण कई वर्षों से बंद पड़ी सीसीआई फैक्ट्री का अब अस्तित्व भी खत्म होने जा रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने चुपके-चुपके एक बड़ा आदेश भी जारी कर दिया है। उक्त आदेश के अनुसार आज 5 मार्च को फैक्टरी प्लांट एवं मशीनरी के साथ रेलवे ट्रैक, रेलवे इंजन, स्टोर एवं स्पेयर्स का कच्चा माल नीलाम होगा। उक्त नीलामी में देशभर के कई स्क्रेप डीलर भाग लेंगे। केंद्र सरकार द्वारा निकाले गए आदेश में 44 करोड़ रूपये की राशि भी निर्धारित की गई है, इस राशि से बोली की शुरूआत होगी। ऐसे में उन लोगों के सपने भी चकनाचूर हो गए हैं, जिन्हें इस फैक्टरी के पुनः चालू होने की उम्मीद थी।

 

समूचे अंचल के लिए शर्म की बात- 
ट्रेड यूनियन के लीडर शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि छोटे मसले को लेकर प्लांट बंद हुआ था। जब से सीमेंट प्लांट में प्रोडेक्शन बंद हुआ है तब से ही इससे जुड़े हजारों लोग बेरोजगार है। सरकार यदि चाहती तो बिजली के बिल का भुगतान कर इसे चालू कर सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तो सरकार इसे बेचने जा रही है जो नीमच जिले की जनता के साथ धोखा है। सीसीआई प्लांट से 3500 लोग प्रत्यक्ष व करीब 10 हजार लोग अप्रत्यक्ष रूप से सीधे जुड़े हुए थे। वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता ने भी अपने पहले कार्यकाल में सीसीआई को पुनः चालू करवाने का संकल्प लिया था। लेकिन उनके तीसरे कार्यकाल में भी ऐसा नहीं हुआ। फैक्टरी की होने वाली नीलामी नीमच अंचल ही नहीं समूचे एमपी के लिए शर्म की बात है। पूर्व में भी हमने विरोध दर्ज कराया था। 

सांसद नीमच के साथ करते हैं धोखा- 
कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने बताया कि भाजपा की सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। भाजपा के जनप्रतिनिधि प्रत्येक चुनाव में सीसीआई फैक्टरी को शुरू करने का जूमला देकर जनता को भ्रमित करते आए हैं। 1980 में कांग्रेस सरकार ने इस प्लांट की स्थापना की थी। लेकिन आज केंद्र की मोदी सरकार इसे बेचने जा रही है। शुरू से ही भाजपा की सरकार शासकीय उपक्रमों को बेचने के लिए बदनाम रही है। मोदी सरकार ने 2019 में भी 460 करोड़ की बोली आंककर इसे 200 करोड़ में बेचने की योजना बनाई थी। तब भी यहां के सांसद सुधीर गुप्ता ही थे। हजारों करोड़ रूपये का यह प्लांट अगर शुरू होता है तो इससे हजारों लोगों रोजगार मिलेगा। सांसद गुप्ता हमेशा से नीमच के साथ धोखा करते आए हैं। बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए नीलामी का ऑर्डर जारी किया है। इस नीलामी पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। कांग्रेस इसका बड़े स्तर पर विरोध करेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE