BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 1:18 pm
KHABAR : एमपी के इस जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई गलत दवाई देने एवं गर्भपात की दवाइयों का अवैध व्यवसाय करने वाले 02 मेडिकल स्टोर को किया सील, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला उज्जैन के मार्गदर्शन में पुष्पा मिशन हॉस्पिटल आज़ाद नगर उज्जैन के सामने स्थित आंजना मेडिकोज़ एण्ड जनरल स्टोर एवं अक्षय मेडिकोज को किया सीलबंद। आंजना मेडिकोज़ एण्ड जनरल स्टोर की शिकायत कार्यालय में प्राप्त हुई थी, जिसमें उल्लेख था कि मरीज को दुकान संचालक ने डॉक्टर द्वारा लिखी दवाई न देकर अन्य दवाएँ दे दी गई। दिनांक 04.03.2025 को औषधि निरीक्षकों के दल जिसमें देशराज सिंह राजपूत, धर्म सिंह कुशवाह एवं सोमेश पालीवाल द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया तथा शिकायत का सत्यापन किया गया जोकि सही पाई गई, इसके अतिरिक्त अन्य अनियमितताएँ भी पाई गई। उक्त मेडिकल स्टोर से अवैध एमटीपी किट (गर्भपात की दवाईयाँ) का अवैध रूप से विक्रय व संधारण पाया गया। इसी प्रकार अक्षय मेडिकोज में भी एमटीपी किट (गर्भपात की दवाईयाँ) का अवैध रूप से व्यवसाय करना पाया गया एवं अन्य अनियमितताएँ भी पाई गई। अतः उपरोक्त दोनों मेडिकल स्टोर को अग्रिम निर्देशों/आदेश तक सीलबंद किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE