BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 1:49 pm
BIG NEWS : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक अब नहीं बन सकेंगे हाईस्कूल प्राचार्य, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों को हाईस्कूल का प्राचार्य बनाने के सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। यह आदेश उन सभी प्रधानाध्यापकों पर लागू होगा, जिन्हें उच्च पद प्रभार के तहत हाईस्कूल का प्राचार्य नियुक्त किया गया था। विभाग के इस निर्णय के बाद अब माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक हाईस्कूल प्राचार्य के पद पर नियुक्त नहीं किए जा सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय के इस आदेश में संचालक ने कहा है कि प्रधानाध्यापक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक की एकीकृत वरिष्ठता सूची से उच्च श्रेणी शिक्षक की वरिष्ठता के आधार पर व्याख्याता के पद पर उच्च पद प्रभार के लिए पात्र उच्च श्रेणी शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को हाईस्कूल प्राचार्य का पद प्रभार दिया जाना था। लेकिन प्रधानाध्यापक मिडिल से व्याख्याता का आदेश जारी करने के बाद काउंसिलिंग में सीधे प्राचार्य हाईस्कूल पद का प्रभार दे दिया गया।इससे विसंगति पैदा हो गई। एकीकृत वरिष्ठता सूची में से वे वरिष्ठ उच्च श्रेणी शिक्षक उच्च पद के प्रभार से वंचित हो गए, जिनकी पहली दावेदारी थी। ऐसे उच्च श्रेणी शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई हैं। जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक मिडिल स्कूल को उच्च पद के प्रभार देने के आदेश निरस्त करने पड़े। हालांकि ऐसे प्रधानाध्यापक जो प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद प्रभार अंतर्गत प्राचार्य हाईस्कूल के पद पर कार्यरत हैं, उनका व्याख्याता के पद पर उच्च पद प्रभार शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता होने पर वर्तमान पदांकित संस्था में ही प्रभारी के रूप में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE