BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 2:11 pm
KHABAR : जाट पंचायत के सरपंच लालूराम भील पर लगा कर्तव्य में लापरवाही का आरोप, नीमच जिला पंचायत सीईओ ने दिया नोटिस, पढे़ संतोष कुमार की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सिंगोली तहसील की जाट पंचायत के सरपंच लालूराम भील पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा, इस बाबत मंगलवार को नीमच जिला पंचायत सीईओ ने नोटिस जारी कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। बुधवार सुबह मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत क्षेत्र में एक करोड़ से ज्यादा की लागत वाली नल जल योजना जिसकी ट्रायलरन अवधि भी विगत दो वर्ष पूर्व जनवरी 2023 में  समाप्त हो गई है, और योजना का दो वर्ष से संचालन भी हो रहा है। लेकिन योजना को अब तक पंचायत को हस्तांतरित नहीं किया गया है।जबकि ट्राय लरन अवधि में योजना की देखरेज ठेकेदार को करना थी। 


अब जब ठेकेदार की जवाबदेही समाप्त हो गई है, ठेकेदार लगातार योजना को हस्तांतरित करने की गुहार लगाता रहा। लेकिन सरपंच सचिव ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, बल्कि अपने कर्तव्य के प्रति गौर लापरवाही की गई है। ऐसे में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने सरपंच के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम की धारा 40, और सचिव के खिलाफ सिविल सेवा अधिनियम 1965 के तहत नोटिस जारी कर तुरंत स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जाता है कि यदि स्पष्टीकरण संतुष्टि पूर्ण नहीं हुआ तो सरपंच को पद से हटाया भी जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE