देवास। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एबी रोड पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे के अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। एसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के लिए तीन टीमें बनाई गईं। जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक,थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ओर नगर निगम के अधिकारी मोजूद रहे।टीमों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले लोगों को समझाइश दी। कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना सामान हटा लिया। जिन्होंने नहीं हटाया, उनका सामान जब्त कर लिया गया।नगर निगम के अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओर निगमायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई यातायात सुधार के लिए की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगे भी सड़क किनारे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है, तो पुनः कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में निगम की टीम सहित पुलिस बल तैनात रहा।