BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 2:39 pm
KHABAR : विदिशा कलेक्टर का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा, गेहूं खेड़ी साइलो केंद्र और विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने गेहूंखेड़ी स्थित स्टील साइलो केंद्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्टर ने तहसील त्योंदा के अंतर्गत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम बरमढी, कस्बा त्योंदा और ग्राम मैनवाडा में विकास कार्यों की समीक्षा की। कस्बा त्योंदा में उन्होंने शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन और स्कूल का निरीक्षण किया।


पिपरिया में पंचायत भवन निर्माण, आंगनवाड़ी भवन और स्वच्छता परिसर का जायजा लिया। नया गांव में अमृत सरोवर तालाब की स्थिति देखी। ग्राम मैनवाडा में नल जल योजना, आंगनवाड़ी, स्कूल और शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया।


कलेक्टर ने ग्यारसपुर रोड से कस्बा बागरोद होते हुए अपना दौरा पूरा किया। उन्होंने सभी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE