BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 4:04 pm
BIG NEWS : भीख वाले बयान पर बीजेपी नेताओं को कटोरे भेजेगी कांग्रेस, कहा-जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझते हैं प्रहलाद पटेल, इंदौर में मंत्री की फोटो पर लटकाई जुबान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजगढ़ जिले के सुठालिया में पिछले शनिवार को दिए अपने भीख वाले बयान पर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को सफाई दी। इसके बाद भी कांग्रेस पटेल पर हमलावर है। बयान के विरोध में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बुधवार को पार्टी प्रवक्ताओं के साथ हाथ में कटोरा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

 

नायक ने कहा कि जिस जनता को हम जनार्दन और लोकतंत्र में भगवान कहते हैं, उसे मंत्री पटेल भिखारी कहते हैं। वे आम आदमी को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं। जनता ने ही उन्हें कितनी बार लोकसभा, विधानसभा भेजा। जनता की वजह से वह केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री बने।


प्रहलाद पटेल के विरोध में सभी जिला मुख्यालय पर 6 से 8 तारीख मार्च तक प्रदर्शन किए जाएंगे। 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


11 तारीख से 15 मार्च तक मोर्चा विभाग के अध्यक्ष विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजेगी। कांग्रेस ने प्रहलाद पटेल से 6 सवाल भी पूछे।


सीखने की बजाय गलतियां कर रहे मंत्री पटेल
मुकेश नायक ने कहा कि पहले वे (प्रहलाद पटेल) केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर हुआ करते थे फिर उन्हें बहुत अनुत्तर दाई माना गया और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। मुझे पहले लगा कि इनका डिमोशन बार-बार क्यों हो रहा है, लेकिन आज मुझे लग रहा है तो यह बहुत नासमझ आदमी है।


यह कोई बड़ा नुकसान कर सकते हैं, इसलिए क्रमशः इन्हें फिर से अनुभव के लिए नीचे के पायदान पर भेजा जा रहा है। यहां कुछ सीखने की बजाय वह ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो लोकतंत्र में अक्षम्य है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE