नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में गोमाबाई रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों कार ने मजदूरों की झोपड़ी को टक्कर मार दी। हादसा चाय-सुट्टा दुकान के सामने हुआ। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी ईंट की झोपड़ी की दीवार से टकरा गई।

हादसे में झोपड़ी के पास सो रहे मजदूर परिवार के चार सदस्य मामूली रूप से घायल हुए। कार ड्राइवर निलेश गुर्जर के पैर में भी चोट आई है। स्कॉर्पियो (नंबर एमपी 44 जेड बी 7704) की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए।

क्रेन की मदद से थाने लाए कार-
सूचना मिलते ही नीमच कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को थाने लाया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
