BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 4:07 pm
KHABAR : इंदौर में नगर निगम के राजस्व अफसर को धमकी, टैक्स वसूली के लिए पहुंचे थे, मंगलसिटी सिनेमा के मालिक पर एफआईआर दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मंगल सिटी सिनेमा के मालिक पर धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।


बकाया टैक्स की वसूली पर दी धमकी
जानकारी के अनुसार, नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौर (निवासी नंदानगर) बकाया टैक्स वसूलने के लिए मंगल सिटी सिनेमा पहुंचे थे। वसूली टीम ने सिनेमा को 7 दिन का समय दिया और प्रसारण भी बंद करवा दिया था। इसके बाद आंशिक भुगतान किया गया और टीम वापस लौट गई।


1 मार्च की रात सिनेमा मालिक राजेश मंगल ने महेन्द्र सिंह को फोन किया और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। इस घटना के बाद महेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और अगले दिन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत की जांच के बाद विजयनगर पुलिस ने मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल के खिलाफ धारा 351(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की।


नगर निगम के राजस्व वसूली अभियान के दौरान सरकारी अधिकारियों से की गई अभद्रता और धमकी को लेकर पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE