BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 6:19 pm
NEWS : सांसद जोशी ने चंदेरिया रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया स्वच्छता अभियान को लेकर रेल्वे स्टेशन परिसर पर साफ सफाई की गई, पढे़ रेखा खाबिया की खबर                                

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी ने बुधवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे चंदेरिया रेल्वे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इस दौरान सांसद जोशी ने रेल्वे स्टेशन पर निर्माण कार्य प्लेटफार्म, मुख्य द्वार, पार्किंग एरिया, टिकट काउंटर का जायजा लिया। रेल्वे अधिकारियों को रेल्वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने नियमित सफाई रखने यात्री सुविधाओ के विस्तार को लेकर कोई कोताही नहीं बरतने के  निर्देश दिए। इस दौरान फिट चित्तौड़ क्लब द्वारा सांसद जोशी की पहल पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर रेल्वे स्टेशन परिसर पर साफ सफाई भी की गई। क्लब संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने बताया कि फिट चित्तौड़ क्लब सभी क्षेत्रों में सफाई अभियान,एवं सामाजिक हित के कार्य सांसद सीपी जोशी  के मार्गदर्शन में निरंतर कर सके और आम जन भी फिट चित्तौड़ क्लब से जुड़कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दे हरित चित्तौड़,स्वच्छ चित्तौड़ बनाने का कार्य कर सके। इस दौरान प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, जिला महामंत्री रघु शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा, मंडल महामंत्री शिव प्रकाश मंत्री, संजय सुहालका, घनश्याम लोट, जीवन चौधरी, परमजीत सिंह, शेखर शर्मा, चेतन गौड़, नीलेश बल्दवा, शुभम सुखवाल, अभिषेक चांवला, योगेश सारस्वत, अर्जुन सिंह, प्रमोद राजपुरोहित, अजय जोशी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE