BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 6:30 pm
BIG NEWS : जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने कुण्‍डालिया, चिकली और भागलबुजुर्ग में चिन्हित चेकडेम, खेत तालाब निर्माण स्‍थलों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों से चर्चा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने बुधवार को नीमच जिले की जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत कुण्‍डालिया, चिकली और भागल बुजुर्ग में वाटरशेड परियोजना के तहत निर्माण के लिए चिन्हित किए जा रहे चेकडेम, खेत तालाबएवं कंटूर ट्रेंच स्‍थलों का मौके पर अवलोकन किया और वाटरशेड अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। उन्‍होने निर्देश दिए, कि खेत तालाब एवं चेकडेम निर्माण स्‍थल के चयन में जल भराव का विशेष ध्‍यान रखा जाए।

जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने वाटरशेड परियोजना फुलपूरा की ग्राम पंचायत कुंडलिया में नवीन खेत तालाब निर्माण के लिए चिन्हित हितग्राही घीसालाल पिता गोरी लाल कछावा, प्रताप सिंह पिता भवानी सिंह, राजू पिता गोरी लाल कछावा, राजू पिता फतेह सिंह, कारुलाल पिता गोटू, मांगीलाल पिता भवरलाल, मानसिंह पिता सीताराम, नागेश्वर पिता बद्रीलाल गुर्जर, के खेत पर  मौका निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा भी की। उन्‍होने  चेकडेमएवंकंटूर ट्रेंच निर्माण के लिए चयनित स्‍थल का मौका मुआयना भी किया। इस दौरान वाटरशेड परियोजना अधिकारी बिनोद इक्‍का सहित जनपद एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE