सिंगोली। तहसील के ग्राम बाणदा में मिट्टी का अवैध खनन करते प्रभारी तहसीलदार ने 4 डंपर और 1 जेसीबी मशीन को जप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना बाणदा बांध परियोजना का निरीक्षण करने ग्राम बाणदा पहुंचे थे तब ही ग्राम बाणदा के पास नदी किनारे मिट्टी के अवैध खनन की जानकारी मिलने पर शाम करीब 6 बजे कार्यवाही करते हुए प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना ने 4 डंपर और 1 जेसीबी मशीन को जप्त किया तथा खनिज विभाग को सूचित कर डंपर और जेसीबी उनके सुपूर्द किए।
कार्यवाही के दौरान प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना, नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, प्रभारी राजस्व निरीक्षक प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
इनका कहना है -
बाणदा बांध के निरीक्षण के दौरान अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर 4 डंपर और 1 जेसीबी को जप्त कर खनिज विभाग की सुपुर्दगी में दिया है। आगे की कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा की जाएगी।
बालकृष्ण मकवाना, प्रभारी तहसीलदार सिंगोली।