BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 7:45 pm
KHABAR : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में होंगे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में विशेष भव्य कार्यक्रम, सैंकड़ों महिलाएं करेगी शिवना मैया की महाआरती, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अर्थात 8 मार्च को भगवान पशुपतिनाथ की नगरी में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संबंध में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। अपर कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में 7 मार्च को शाम 7.00 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के घाट पर लगभग 200 महिलाओं के द्वारा शिवना मैया की आरती और दीप प्रज्वलन किया जाएगा।  शिवाना मैया की आरती में गायत्री परिवार की 50 महिलाएं येलो ड्रेस के साथ शामिल होगी। 150 महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग से पिंक ड्रेस में शामिल होगी।

कलेक्टर गर्ग ने सभी लाडली बहनों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक बहनें शिवना मैया की आरती कार्यक्रम में शामिल हो। इस दिन भगवान पशुपतिनाथ मंदिर को भी पिंक कलर से सजाया जाएगा। 8 मार्च महिला दिवस के दिन भगवान पशुपतिनाथ की पूजन अर्चन, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, कार्यालय के कार्य अर्थात मंदिर के सभी प्रकार की व्यवस्था एवं कार्य महिलाओं के द्वारा ही किए जाएंगे। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 09.00 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के द्वारा डब्लू आकार में महिला श्रृंखला बनाकर पिंक बैलून को आकाश में उड़ाया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद गतिविधियों का आयोजन कि‍या जाएगा। रस्सा कस्सी की प्रतियोगिता आयोजित होगी। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटिज्म परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/ किशोरियों/कामकाजी महिलाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट, बीपी टेस्ट, शुगर जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी एक्स रे जांच एवं निक्षय अभियान कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस दौरान कामकाजी महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर के संबंध में वर्कशॉप आयोजन होगा। महिलाओं को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। अनुयोग अस्पताल द्वारा 8 मार्च को प्रातः 10.00 से नई फतेहगढ़ मंदसौर में कालबेलिया समाज की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। साथ ही जेल की सभी कैदी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा महिलाओं/ किशोरियों/कामकाजी महिलाओं के लिए पिंक ड्रायविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण द्वारा   स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय सामग्रियों, व्यंजनों का ऑडिटोरियम में हाट बाजार लगाया जाएगा। स्टॉल प्रदर्शन किया जाएगा। ई-रिक्शा महिला वाहन चालकों का आंख परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण होगा इस अवसर पर जिले में संचालन कर रही ई रिक्शा वाहन चालक महिलाओं का आंखों की जांच की जाएगी एवं उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही महिला चालकों को परिवहन के दौरान बरतने वाली सावधानियां, सड़क सुरक्षा के नियम आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE