BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2025, 8:12 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा में फर्जी पट्टा जारी करने और सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना करने के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पर 420, 467 आईपीसी के तहत मामला दर्ज, जीरन पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जीरन तहसील के ग्राम चीताखेड़ा में फर्जी पट्टा जारी करने और सरकारी दस्तावेजों में कूट रचना करने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी विक्रम पिता सुरेश सुथार के खिलाफ थाना जीरन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 467 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आज जीरन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

मामले की पृष्ठभूमि
तहसीलदार जीरन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीमच को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया कि ग्राम चीताखेड़ा स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर की दीवार को तोड़कर कुछ अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान विक्रम सुथार ने उक्त भूमि पर अपना स्वामित्व बताया और एक पट्टा दस्तावेज प्रस्तुत किया।

प्रशासन द्वारा जब इस दस्तावेज की जांच की गई तो यह संदिग्ध पाया गया। तहसीलदार ने मूल रिकॉर्ड खंगालने के बाद स्पष्ट किया कि आरोपी के नाम पर कोई वैध पट्टा जारी नहीं किया गया था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया।

एक नजर में प्रशासन की कार्रवाई-
- अपर कलेक्टर नीमच ने आरोपी द्वारा प्रस्तुत पट्टे को फर्जी मानते हुए अपील को निरस्त कर दिया।
- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीमच ने आदेश जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
- तहसीलदार जीरन को सरकारी दस्तावेजों में कूट रचना करने के आरोप में विधि अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
- थाना जीरन पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 467 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE