चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सम्मान में 07 मार्च को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होगा।
जानकारी देते हुए आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक विजय मलकानी एवं पैनल अधिवक्ता एवं कार्यक्रम संचालिका भारती गहलोत ने बताया कि आगामी शुक्रवार 07 मार्च को जिला विधिक प्राधिकरण सचिव एवं अपर सेशन न्यायाधीश तथा आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व में साथ ही अतरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम के मुख्य आतिथ्य तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पारिषद ए.सी.ओ. राकेश पुरोहित के अतिविशिष्ट आतिथ्य में इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में दोपहर 1ः15 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा । उक्त कार्यक्रम में लगभग 11 आत्म निर्भर एवं जागरूक महिलाओं के सम्मान के साथ साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।
कार्यक्रम में आई.पी.एस. के कलाकार जहाँ प्रेरणा गीतों की प्रस्तुतियां देंगे वही बालिकाएं नृत्य के माध्यम से महिलाओ शक्ति का प्रदर्शन करती नजर आयेंगी। उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा फ्री डायग्नॉस शिविर का आयोजन करेगा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओ की समस्याओ को सुनकर उसका निवारण किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश कुमार तंवर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.पी सिंह, भाटिया एंड कंपनी के सी.ई.ओ. राम गुरबानी तथा अवंतिका इंफ्रा पावर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राम गोपाल जयसवाल होंगे।