BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 12:00 pm
BIG REPORT : रमजान में ड्रायफ्रूट्स की बढ़ी मांग, बादाम को छोड़कर सभी सूखे मेवे पिछले साल से 50-100 रुपए सस्ते, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रमजान माह की शुरुआत के साथ ही सियागंज थोक किराना बाजार में ड्रायफ्रूट्स की मांग तेज हो गई है। मुस्लिम और बोहरा समाज के लोग इस दौरान खारक, बादाम, किशमिश, काजू टुकड़ी, तरबूज के बीज और खोपरा का विशेष रूप से इस्तेमाल करते हैं। रोजेदारों के लिए ड्रायफ्रूट्स का सेवन बेहद महत्वपूर्ण है। वे दूध के साथ इनका सेवन करते हैं। शरीर को ठंडा रखने के लिए शरबत का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। घरों में शिरखुर्मा बनाने की परंपरा भी है। बादाम को छोड़कर अन्य सभी ड्रायफ्रूट्स के दाम पिछले साल की तुलना में 50 से 100 रुपए कम हैं। शक्कर के भाव होली के पहले से ही मजबूत बने हुए हैं। इसकी कीमत 4200 से 4250 रुपए प्रति क्विंटल है।बाजार में काजू की विभिन्न किस्में 800 से 950 रुपए के बीच बिक रही हैं। बादाम 700 से 900 रुपए, खारक 85 से 275 रुपए और किशमिश 205 से 550 रुपए के बीच उपलब्ध हैं। पिस्ता की कीमत 850 से 2600 रुपए तक है। अखरोट 475 से 1250 रुपए और केसर 165 से 193 रुपए के बीच बिक रहा है। शकर-शकर 4200-4220 बेस्ट क्वालिटी 4240-4250, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डू 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल। नारियल-नारियल 120 भरती 2450-2500, 160 भरती 2850-2900, 200 भरती 3150-3200, 250 भरती 3250-3300 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 165-205, कट्टे में 155-160 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3750-5750 रुपए प्रति (15 किलो)।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE