शाजापुर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन अभिहित अधिकारी ने बताया कि अम्बिका दुध डेयरी रोसी रोड कालापीपल के विरुद्ध अनुविभागिय अधिकारी शुजालपुर द्वारा शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके परिपालन में खाध सुरक्षा अधिकारी द्वारा 17 फरवरी 2025 को उक्त डेयरी का निरीक्षण कर मिश्रित दुध के 02 नमुने लिये गये थे, जिनमें से 01 नमुना अवमानक स्तर का पाया गया। शिकायत के आधार पर जनहित में उक्त डेयरी का खाघ लायसेंस निलंबित कर दिया गया।
साथ ही पोलायकलां में स्थित रोडवेज रेस्टोरेंट से लिया गया, मावा का नमूना अवमानक स्तर का पाया जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को धारा 46 (4) का सुचना पत्र प्रेषित किया गया है।