शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने गुलाना के उपखण्ड एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर नामांतरण, बटवारा के प्रकरणों के निराकरण एवं अमल की समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रकरणों को समय पर प्रस्तुत नहीं करने और राजस्व रिकार्ड में अमल नहीं कराने पर तहसीलदार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
समीक्षा के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुलाना सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार रमेश चन्द्र परमार, नायब तहसीलदार वंदना हरीत भी मौजूद थी।