BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 1:59 pm
BIG REPORT : इंदौर में मंत्री पटेल का पुतला फुंकने की कोशिश, जलाने के पहले ही पुलिस ने छिना, कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मंत्री प्रह्लाद पटेल के एक बयान का इंदौर में दूसरे दिन भी विरोध किया गया। शहर के एक चौराहे पर मंत्री प्रह्लाद पटेल के पुतले की अर्थी निकाली गई इसके बाद जब पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने पुतला छिन लिया।


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान का विरोध जताया गया। दरअसल मंत्री ने एक बयान में उन्होंने जनता को भिखारी कह दिया था। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा सभी जगह विरोध जताया जा रहा है। इंदौर में दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं ने उनके इस बयान का विरोध किया और चौराहे पर मंत्री का पुतला फुंकने की कोशिश की।


गुरुवार को ब्लॉक 11 विधानसभा 3 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने मंत्री के बयान का विरोध किया। ब्लॉक अध्यक्ष निलेश सेन (शैलू) ने बताया कि मंत्री के बयान के विरोध में चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं को साथ चौराहे पर बैठकर नारेबाजी की गई। इसके बाद चौराहे पर मंत्री पटेल की पुतले की अर्थी निकाली गई और पुतले को घुमाया गया।इधर, कांग्रेस नेताओं द्वारा मंत्री के पुतला फुंकने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहले से मौजूद थी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंत्री के पुतले को पुलिस से बचाकर जलाने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस जवानों ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास करते हुए कांग्रेस नेताओं से पुतला छिन लिया। इस दौरान थोड़ी खींचतान भी देखने को मिली। निलेश ने बताया कि उन्होंने पुतले में आग लगा दी थी, लेकिन पुलिस ने पुतला छिन लिया था। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पंवार, महिला कांग्रेस की सचिव रुक्मिणी यादव, सुभाष सिरसिया, दिनेश सिलावट, अभिषेक मित्तल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इधर, मंत्री के बयान का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने मंत्री के बयान का विरोध करते हुए रीगल चौराहे पर उनके फोटो को लगाकर उसमें 6 फीट लंबी दो रंग की जुबान लगा दी थी। जिसमें लिखा था वोट लेने के पहले जनता भगवान, वोट लेने के बाद जनता भिखारी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE