मंदसौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय सामग्रियों, व्यंजनों का ऑडिटोरियम में हाट बाजार लगाया जाएगा। स्टॉल प्रदर्शन किया जाएगा।
समूह की महिलाएं वस्तुओं को स्वयं निर्मित करके इस हाट बाजार में वस्तुओं को लाएगी। यह हाट बाजार मिनाकारी, मसाले, पापड़, बैग मोबाईल कवर, पानीपूरी स्टॉल, बॉस की टोकरी, चप्पल, झुमर, चुड़ी कंगन, झाडु, राखी, झूमर, अगरबत्ती, दोना पत्तल, एल.ई.डी.बल्ब, धनीया, मिर्च, मसाला, कटलरी सामग्री, भगवान की पोषाख, जैविक खाद, पत्तल दौने एवं कटलरी, पापड़, सजावटी सामान, मीनाकारी से सजेगा।