BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 2:14 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को प्रधान जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर कपिल मेहता के मार्गदर्शन एवम सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर सुधीर सिंह निगवाल के निर्देशन में दिनांक 8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर किया जा रहा है।


नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश कपिल मेहता ने हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर सिंह निगवाल, जिला स्थापना पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, एमपीईबी तथा बीएसएनएल के अधिकारी गण, अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर सिंह ने बताया कि यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जाकर लोक अदालत का प्रचार-प्रसार माइक व लाउडस्पीकर के माध्यम से करेंगे एवं आमजन को लोक अदालत से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक करेंगे ताकि अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरण लोक अदालत में निस्तारित किए जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE