भोपाल। एनआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन शुरू हुआ। एमपीसीएसटी भोपाल और डीएसटी नई दिल्ली द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डी. सुबोध सिंह मुख्य अतिथि रहे।
परियोजना प्रदर्शनी में लगभग दस कॉलेजों और स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रोजेक्ट श्रेणी में देव चौधरी की टीम को प्रथम और हिमांशु की टीम को द्वितीय स्थान मिला। वर्किंग मॉडल में सत्य प्रकाश की टीम प्रथम और अजय कुमार शाह द्वितीय स्थान पर रहे। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में एनआरआई जीडीएस स्कूल के यमन ने प्रथम और वेन्यू स्कूल सेंट जॉर्ज करौंद के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रमन स्पेक्ट्रा पर व्याख्यान और प्रोजेक्ट प्रदर्शनी
कार्यक्रम की शुरुआत एकेडमी डायरेक्टर डॉ. जगदीश राठी और प्राचार्य डॉ. पूरन गौर के उद्बोधन से हुई। पहले सत्र में सरकारी एमएलबी गर्ल्स पीजी कॉलेज के रसायन शास्त्र प्रोफेसर डॉ. धीरेन्द्र कुमार पटेल ने रमन स्पेक्ट्रा पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
दूसरे सत्र में प्राइम मिनिस्टर एक्सीलेंस कॉलेज की फिजिक्स प्रोफेसर डॉ. अर्चना सिंह ने सर सी.वी. रमन के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर व्याख्यान दिया। इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।