BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 3:07 pm
KHABAR : मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका, पुलिस ने पानी डालकर रोका, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह करीब 11ः30 बजे सिंधी बस्ती चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया।


पुलिस पहले से सतर्क थी और जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, पुलिसकर्मियों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझा दी। हालांकि, पुतला का एक हिस्सा जल चुका था। इस दौरान पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीनाझपटी भी हुई और पुलिसकर्मियों ने अर्ध-जले पुतले को खींचकर अपने कब्जे में ले लिया।


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की और कहा कि जो मंत्री मध्य प्रदेश की जनता को भिखारी कहकर अपमानित करे, उसे माफी मांगनी चाहिए।


इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, इंद्रसेन देशमुख, शैली कीर, पश्चिम ब्लाक अध्यक्ष संजय चौकसे, प्रवक्ता शेख रूस्तम और सरिता भगत समेत कई कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE