शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी बेरछा त्रिलोकचन्द पंवार के निर्देशन में बेरछा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.09.2023 को फरियादी द्वारा सूचना दी गयी की आरोपी घनश्याम पिता भेरुलाल सोनी नि. ब्यावरा ने फरियादी से ट्रक खरीदा व उसकी किस्त जमा नही कि फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बेरछा पर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 211/2023 धारा 406 भादवि का पंजीबध्द किया गया आरोपी घटना दिनांक से फरार था रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बेरछा द्वारा एक विशेष टीम बनाई गई व मुखबिर की सूचना से दिनांक 02.03.2025 को आरोपी घनश्याम पिता भेरुलाल सोनी नि. ब्यावरा को गिरफ्तार कर 03 दिन का पीआर लिया गया बाद पी. आर. दिनांक 06.03.2025 को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी द्वारा पूर्व में भी धोखाधडी, चोरी तथा अवैध शस्त्र संबंधी अपराध थाना कोतवाली शाजापुर, थाना खजराना इन्दौर, थाना पचोर जिला राजगढ़, थाना देवास गेट जिला उज्जैन तथा थाना शुजालपुर सिटी जिला शाजापुर मे किये है। आरोपी करीब 08 वर्षों से थाना शुजालपुर सिटी के चोरी के अपराध में स्थाई वारंटी होकर फरार था।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, सउनि केदार पटेल, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, का.प्र.आर. 692 मुकेश मोर्य, आर. 145 अशोक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।