BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 4:22 pm
KHABAR : सफाई मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के दौरे से रतनगढ़ के सफाई कर्मचारियों की कई मांगों का बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया निराकरण, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नीमच जिले की जावद विधान सभा क्षेत्र की रतनगढ़ नगर परिषद में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष गौतम लोट का नगर आगमन पर रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष एवं सफाई कर्मचारियों ने परिषद हाल में पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

उक्त जानकारी देते रतनगढ़ के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनिल छपरी बंद ने बताया है कि बैठक की शुरुआत की गई के दौर पर आए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौतम लोट ,के साथ जिला अध्यक्ष किशन उर्फ कृष्णा घारू, नीमच वाल्मीकि समाज के पटेल एवं महर्षि वाल्मीकि सोश्याल ग्रुप अध्यक्ष सुरेश चन्द्र टांक, पूर्व अध्यक्ष श्याम शरण पथरोड, नीमच शहर अध्यक्ष जितेंद्र घेंघट जावद नगर अध्यक्ष प्रदीप राडोदिय, कार्यकर्म में उपस्थित थे। 
बैठक नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनिल छपरी बंद ने  रतनगढ़ के  सफाई कर्मचारियों की माननीय नगर पालिका अध्यक्ष  एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी खेमराज मुसले के समक्ष  सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगे निम्नानुसार रखी गई जैसे- 
रतनगढ़ नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारीयो को तीन माह से  वेतन नहीं मिला था जिस पर बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने एक माह का वेतन तत्काल सफाई कर्मचारियों को भुगतान कर दिया और दो माह का वेतन दस दिन में कर दिया जायेंगे  स उसके बाद रतनगढ़ में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारीयो को आवासीय भूखंड आवंटित हेतु भूमि आवंटित करने की मांग रखी जिस पर बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष महोदय ने सफाई कर्मचारियों को नगर  परिषद कार्यालय का महत्वपूर्ण परिवार का सदस्य बताकर समस्त स्थाई एवं दैनिक वेतन भोगी  सफाई कर्मचारियों को भूखंड देने की मंशा पर आज ही  प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय को घाट पर भूमिका का सर्वे करने भूमि  देखने को कहा गया और साथ ही  मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय को परिषद की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव रखने के आदेश प्रदान किए गए। 

वही नगर परिषद में कार्यरत विनियमित दैनिक वेतन भोगी  सफाई कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी रिक्त पदों  पर नियमित करने के लिए करना  एवं रतनगढ़ में वाल्मीकि समाज के मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मांगलिक भवन निर्माण करने हेतु  
सेवानिवृत कर्मचारी की रूकी राशि का भुगतान करवाने हेतु ,लिखित में ज्ञापन दिया जिस पर बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष महोदय ने सफाई कर्मचारियों के हित में  मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय तत्काल परिषद का धारा  57 के अंतर्गत परिषद का विशेष सम्मेलन आहूत करने के निर्देश दिए। 
सभी समस्या का बैठक में निराकरण कर दिया गया स उपस्थित बैठक में समस्त सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पुष्प माला पहनाकर बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया बैठक के बाद सफाई मजदूर संघ का विस्तार करते हुए नीमच  जिला अध्यक्ष किशन उर्फ कृष्णा घारू,ने  रतनगढ़ के समाजजन एवम सफाई कर्मचारियों की सहमति से रतनगढ़ अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ रतनगढ़ नगर अध्यक्ष  अनिल छपरी बंद को नाम घोषित किया।
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष गौतम लोट एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी खेमराज मुसले, रतनगढ़  वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ प्रभुलाल छपरी बंद, जगदीश छपरी बंद जिला अध्यक्ष किशन उर्फ कृष्णा घारू, नीमच शहर अध्यक्ष जितेंद्र घेंघट, जावद नगर अध्यक्ष प्रदीप  राडोदिया, एवं समस्त सफाई कर्मचारियों को आवासीय भूखंड देने हेतु भूमि का निरीक्षण करने भूमि स्थल पर पहुंचे जहा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को भूखंड स्वीकृति प्रदान की जाना है ,सभी की सहमति पर जल्द परिषद से प्रस्ताव पारित किया जायेगा स बैठक में रतनगढ़ से कमल छपरी बंद गोविंद छपरी बंद प्रकाश मुकेश मनोहर राजु ओर सुरज उपस्थित थे। उक्त जानकारी,अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ,जावद नगर अध्यक्ष, प्रदीप राडोदिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE