BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 4:27 pm
NEWS : मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, बाल विवाह की रोकथाम, विभिन्न योजनाएं व विधिक जानकारी का होगा प्रचार प्रसार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल लोक अदालत वाहन को बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी के प्रचार प्रसार हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार गोयल द्वारा न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।  
सचिव गोयल ने बताया कि इस मोबाईल वैन के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर से रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री चौराहा, शास्त्री नगर, जिला कारागृह आदि स्थानों पर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम हेतुु जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता, कानूनी सलाह, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाकर कानूनी जानकारी के पेम्पलेट्स वितरित किए जाएंगे। 
उक्त मोबाईल वैन 24 फरवरी से चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न ताल्लुका में बाल विवाह रोकथाम, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक जानकारी एवं राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के प्रचार प्रसार हेतु चलाई जा रही है। आगामी दिनों में इस मोबाईल वैन द्वारा निम्बाहेड़ा, मण्डफिया, भदेसर, डूंगला एवं बड़ीसादड़ी ताल्लुका क्षेत्र में गांवों में तथा विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE