BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 4:31 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड ने किया एनसीसी व नवानिया को विकास के लिए सहयोग, नितिन जैन ने कहा- शैक्षणिक संस्थानों के विकास में वंडर सीमेंट निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड़, निम्बाहेड़ा द्वारा नींव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड  नितिन जैन ने NCC, नवानिया के कमांडिग ऑफिसर, कर्नल प्रकाश कुमार एन को प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर करने हेतु राशि दस लाख रु का सहयोग प्रदान किया। 
इस अवसर पर नितिन जैन ने कहा कि वंडर सीमेंट लि. द्वारा समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को सहयोग किया जाता रहा है , इसी क्रम में आज NCC 2 Raj R&V Regt, नवानिया, को घुड़सवारों के प्रशिक्षण मैदान में निर्माणाधीन सुविधाओं के लिए सहयोग प्रदान किया गया है। इस सहयोग से पुरे क्षेत्र के तीन हज़ार से अधिक NCC  कैडेट्स को लाभ मिलेगा।  
इस सहयोग के लिये कर्नल प्रकाश ने वंडर सीमेंट का आभार व्यक्त किया और बताया की घुड़सवारों के प्रशिक्षण हेतु किये गये सहयोग से कैडेट्स बेहतर घुड़सवारी - बेहतर तकनीक के साथ कर सकेंगे एवं उनके लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे हंटर-जंपर्स, हॉर्स ड्राइविंग इवेंट, वॉल्टिंग, पोलो, बैरल रेसिंग व राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों की तैयारी की शुरुआत हो सकेगी। इस अवसर पर पाटनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश बाबू एम एम सहित सम्बंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE