BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 4:59 pm
KHABAR : निःशुल्‍क चार धाम यात्रा के प्रलोभन में न आए, श्रृद्धालु सतर्क एवं सजग रहे, नीमच से चारधाम की निःशुल्‍क यात्रा संभव नहीं है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने बताया कि जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है, कि कतिपय संस्‍था एवं समिति द्वारा दिव्‍य दर्शन तीर्थ यात्रा 2025 के तहत निरूशुल्‍क चारधाम यात्रा के लिए प्रचार प्रसार कर श्रृद्धालुओं से पंजीयन के लिए 2100-2100 रूपये प्रति यात्री पंजीयन शुल्‍क जमा करवाया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने बताया, कि निरूशुल्‍क तीर्थ यात्रा के नाम पर एक संस्‍था द्वारा यात्रियों का पंजीयन किया जाकर, पंजीयन शुल्‍क जमा करवाया जा रहा है। संस्‍था द्वारा गंगोत्री, यमुनौत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम की यात्रा निरूशुल्‍क करवाने का प्रलोभन जिले के नागरिकों, श्रृद्धालुओं को दिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने नागरिकों से अपील की है, कि वे ऐसी किसी भी संस्‍था के झांसे में ना आए और निरूशुल्‍क चार धाम यात्रा के पंजीयन शुल्‍क के नाम पर पंजीयन राशि जमा नहीं करावे। उन्‍होने नागरिकों से अपील में कहा, कि चार धाम के तीर्थ स्‍थलों की निरूशुल्‍क यात्रा करवाया जाना संभव प्रतीत नहीं होता। ऐसे में संस्‍था द्वारा निरूशुल्‍क यात्रा करवाने के लिए जिले के नागरिकों, श्रृद्धालुओं से पंजीयन के नाम पर 2100 दृ 2100 रूपये की राशि जमा करवाना निश्चित ही धोकाधडी की संभावना को जताता है।
जिला पंचायत सीईओ ने नागरिकों से अपील की है, कि वे ऐसी किसी भी संस्‍था के प्रलोभन में ना आए और ऐसी किसी भी प्रकार की निरूशुल्‍क धार्मिक यात्राओं के लिए पंजीयन शुल्‍क जमा नहीं करवाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE