मंदसौर। श्री पशुपतिनाथ मंदिर घाट पर शिवना मैया की महाआरती मातृ शक्ति द्वारा दिनांक 7 मार्च शुक्रवार संध्या 6.30 बजे गंगा आरती की तर्ज पर की जाएगी। घाट पर दीप प्रज्जवलन, बैंड प्रदर्शन, विद्युत साज सज्जा, शिवना महाआरती आदि का आयोजन होगा। आप सभी धार्मिक आयोजन में शामिल होकर दीप जलाकर, महाआरती आदि में सम्मिलित होकर धर्म लाभ का आनंद उठाए।