BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 5:54 pm
BIG NEWS : बेटे के संगीत समारोह में शिव-साधना का डांस, केंद्रीय मंत्री ने धर्मपत्नी के साथ लगाए ठुमके, आज जयपुर में होगी कार्तिकेय और अमानत की शादी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे के संगीत समारोह में जमकर डांस किया। उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ बॉलीवुड गाने पर ठुमके लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। आज राजस्थान के जोधपुर में कार्तिकेय और अमानत की शादी होगी। शादी के माहौल में पूरे परिवार में उत्साह है।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के संगीत समारोह में डांस किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ बॉलीवुड के गाने ‘तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें बनाया’ और ‘तुमको हमारी उमर लग जाए’ जैसे गानों पर ठुमके लगाए। शादी के माहौल में पूरे परिवार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


राजस्थान के जोधपुर में होगी शादी
आज गुरुवार को शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की शादी अमानत से होगी। राजस्थान के जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में दोनों सात फेरे लेंगे। उम्मेद भवन पैलेस को विशेष तौर से सजाया गया है। केंद्रीय मंत्री की शादी में कई राज्यों के सीएम, राज्यपाल समेत केंद्र और राज्य के कई मंत्री शामिल होंगे।


कौन है अमानत बंसल
अमानत बंसल, प्रसिद्ध शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी है। अमानत बंसल ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। अमानत और कार्तिकेय की की सगाई बीते साल 17 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE