सेगांव। नगर के प्रसिद्ध हठीले रंजीत हनुमानजी मंदिर में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां के संत सीताराम बाबाजी का घरेलू समान जलकर खाक हो गया। साथ ही कूलर,गादी, बिस्तर, कंबल, रजाई,लालमिर्च, टोकरे, छत की चद्दर सहित अन्य सामान खाक हो गया। आग की सूचना लगते ही बाबा की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। नही तो बड़ी हानि हो सकती थी क्योंकि पास में ही नायरा पेट्रोल पंप भी स्थित है।
नगर को तहसील मुख्यालय का दर्जा प्राप्त होने के बाद भी फायर ब्रिगेड नही होना सरकार की नाकामी साबित करता है। क्योंकि यहां 50 से अधिक गाँव व एक मात्र पुलिस चौकी स्थित है। इसे नगर पंचायत बनाने के साथ पुलिस थाने की स्थापना व फायर ब्रिगेड की अत्यंत आवश्यक है। नेताओ को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।