शाजापुर। शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में 259 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया। मेले का शुभारम्भ शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने फीता काटकर किया।
विधायक भीमावद ने मेले में उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए शासन द्वारा किये जा रहे आयोजनो में बढ़-चढ़ कर भाग लेने एवं योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। उन्होंने मेले में उपस्थित समस्त नियोजकों से उनके काउंटर पर दिये जा रहे रोजगार स्वरोजगार एवं प्रशिक्षणो कि जानकारी भी प्राप्त की।
रोजगार मेला में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, यशस्वी अकेडमी स्कील्स प्रा.लि देवास, वेतन्य इंडिया फिन केडिट इंदौर, वीई कर्मिशियल व्हीकल प्रा.लि. पीथमपुर पेरा हेल्प प्रा.लि. उज्जैन, शियोमतीर्थ तोलकाटा शाजापुर, लुमिना सोलर शाजापुर, वजीर एडवाईजर प्रा.लि. इंदौर, एस.बी.आई. इंश्योरेंस शाजापुर, जस्ट डायल उज्जैन, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र आईसेट शाजापुर आदि कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर 107 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। साथ ही जिला व्यापार एवं उघोग केन्द शाजापुर द्वारा 21 औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था शाजापुर द्वारा 25 एवं आरसेटी शाजापुर द्वारा 34 आवेदको का स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी राजाराम कटारिया, प्राचार्य डॉ.बी.एस. विभूति, बीएल गुवाटिया, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन बलवन्त शितोले, डॉ. आर.सी. चौहान, डॉ. वी.पी. मीणा, डॉ. दिनेश निगवाल, प्रो. मीनू गिडवानी, डॉ. बी.के. सोलंकी, डॉ दौलतराम राठौर, प्रो. गरिमा सिंह परिहार, रघुवीर सिंह पंवार, प्रबंधक आईसेक्ट भरत चतुर्वेदी आरसेटी निदेशक मुकेश गेहलोत, रवि कुमार हंस, सहायक प्रबंधक आरके उपाध्याय, अशोक कुमार सोनी, रामलखन शर्मा, राजेन्द्र राठौर, देवनारायण मालवीय, जितेन्द्र शर्मा, अनिल गुर्जर आदि उपस्थित थे।