BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 10:41 am
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर एक्शन में विभाग, मिट्टी एवं मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते 8 डम्पर व एक जेसीबी को किया जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। गत रात्रि सिंगोली क्षेत्र के ग्राम बाणदा में तहसीलदार बी.के.मकवाना भूमि व्यवस्थापन संबंधी कार्य के लिए जब पहुंचे तो उन्हें वहां जेसीबी द्वारा काली मिट्टी का उत्खनन करते हुए दिखा, जिसका परिवहन डम्परों के माध्यम से राजस्थान में किया जा रहा था। जिसकी सूचना उनके द्वारा तत्काल खनिज अधिकारी आरिफ खान को दी।
खनिज अधिकारी तत्काल अमले के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि राकेश धाकड़ नामक व्यक्ति द्वारा उस ग्राम में काली मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था। जिसको डम्परों के माध्यम से राजस्थान भेजा जा रहा था। मौके पर एक जेसीबी एवं पांच डम्पर जप्त किये गये। सूचना प्राप्त होने पर विभाग की टीम ग्राम जेतालिया की झोपड़ी में पहुंची जहां पर मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए तीन डम्पर जप्त किये गये। डंपर किसी मदन सिंह नामक व्यक्ति के थे। जिसके द्वारा बताया गया कि वह पंचायत के कार्याे के लिए यह मुरूम ले जाई जा रही है। किन्तु डम्पर के चालक ने बताया कि मुरूम का उपयोग उसकी निजी भूमि में डालने के लिए किया जा रहा है। मौके पर तीन डम्परों को जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 8 डम्पर एवं एक जेसीबी को पुलिस चौकी डिकेन की अभिरक्षा में रखा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में सहायक खनि अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर, तहसीलदार बीके मकवाना, सुनिल जाधव खनि सर्वेयर एवं होमगार्ड सैनिक क्र. एसके 151 मुकेश,  एसके 61 जितेन्द्र सिंह, एस.के. 127 बलवंतसिंह शामिल थें।
खनिज अधिकारी खान ने बताया कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सतत् कार्यवाही जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE