BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 11:32 am
KHABAR : प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, स्टाफ पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।


मामला शहर के कॉलेज रोड स्थित आरोग्यम् हॉस्पिटल का है। यहां पर भारती (29) पति रविंद्र निवासी गांधी नगर रतलाम को गुरुवार दोपहर भर्ती कराया। महिला के भाई प्रभात ने बताया बहन को शाम 4.30 बजे ओटी में लेकर गए। शाम 6.30 तक डॉक्टर बाहर लेकर नहीं आए। पूछने पर कोई संतुष्टपूर्ण जवाब नहीं मिला।


इस दौरान मां को शंका हुई तो वह ओटी में गई। लेकिन वहां से उन्हें बाहर कर दिया। बाद में स्टॉफ ने बताया बेटा हुआ है। हार्ट बीट कम होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर रहे हैं। हम वहां लेकर पहुंचे इसके पहले ही रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया।


इसके बाद परिजन वापस आरोग्यम् हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान रात 11 से 12 बजे के बीच हॉस्पिटल में हंगामा हो गया। माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव भी पहुंचे। हंगामा शांत कराया। रात 12 बजे तक परिजन हॉस्पिटल में डटे रहे। भाई प्रभात का कहना था कि आगे से किसी के साथ ऐसा ना हो इसलिए हमने हमारी बात रखी है। हालांकि अभी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।


महिला की पहली डिलीवरी थी। बच्चा ऑपरेशन से हुआ। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने डिलीवरी की डेट 13 मार्च थी, लेकिन गुरुवार दोपहर दर्द होने पर महिला को लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने उनका इलाज किया था। इधर इस मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। पुलिस ने भी शिकायत आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE