देवास। आयुक्त उज्जैन संभाग डॉ संजय गुप्ता ने देवास जिले की विभिन्न तहसीलों के ग्रामों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री एवं आधार ROR के शिविरों में निरीक्षण किया एवं सम्पूर्ण जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक की जिले के समस्त ग्रामों का फार्मर रजिस्ट्री एवं आधार ROR का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण ना हो, तब तक अभियान नियमित चलते रहे। शिविर में किसानों से भी अपील की है कि वे स्वयं भी फार्मर पंजीयन करावे जिससे शासन की योजनाओ का लाभ प्राप्त हो सके। इस दौरान उपायुक्त उज्जैन संभाग , उपयुक्त भू अभिलेख भी उपस्थित थे।