देवास। जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य 15 मार्च से 05 मई तक किया जायेगा। जिले में गेहूं उपार्जन के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए अपर कलेक्टर बिहारी सिंह को नोडल अधिकारी एवं एसपीओसी (सिंगल पॉईंट ऑफ कॉनटेक्ट) नियुक्त किया गया है।