शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनियांधाना पुलिस ने 100 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि खनियांधाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खजरा गांव की पुलिया के पास एक व्यक्ति कच्ची शराब बेचने की फिराक में है। सूचना पर खनियांधाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति दो नीली प्लास्टिक कैनों के पास खड़ा मिला और पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज जाटव (30) निवासी ग्राम खजरा थाना खनियांधाना बताया जब कैनों की जांच की गई तो उनमें 100 लीटर कच्ची शराब पाई गई जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये आंकी गई आरोपी के पास शराब रखने व बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, जिस पर पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नीरज जाटव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।