नीमच। शहर के दशहरा मैदान पर चेटीचंड के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में लाल साईं क्रिकेट कमेटी की ओर से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में सिंधी समाज नीमच की आठ टीमें हिस्सा ले रही है। टेनिस बॉल से आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। लीग पद्धति से आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को 25000 रूपए और उप विजेता टीम को 15000 रूपए नगद पुरस्कार और चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरीज,बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट कैच आदि पुरस्कार भी रखे गए हैं। आज खेले गए पहले लीग मैच में सिंधी युथ ने सिंधी एवेंजर को करारी शिकस्त दी। पहले खेलते हुए सिंधी एवेंजर्स ने 122 रन बनाएं। जिसका पीछा करते हुए सिंधी युथ ने आवश्यक लक्ष्य 8 ओवर 5 गेंद में हासिल कर लिया। वहीं दूसरे मैच में सिंधी लीजेंड ने हुडको क्रिकेट टीम को दो रनों से हराया। सिंधी लिजेंड ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 82 रन का लक्ष्य हुडको क्रिकेट टीम को दिया। जिसके जवाब में हुडको क्रिकेट टीम 80 रन ही बना पाई।