BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 1:38 pm
NEWS : त्योहारों को लेकर कलक्टर एवं एसपी ने ली आला अधिकारियों की बैठक, डीएम ने दिए विशेष निर्देश, बोले- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर रखें विशेष निगाह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में होली, धूलंडी, रंग तेरस, रमजान सहित विभिन्न त्योहारों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आज डीओआईटी के वीसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि विभिन्न त्योहारों पर आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली विभिन्न सूचनाओं पर साइबर क्राइम के माध्यम से नियंत्रण रखें एवं गलत सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। जिला कलक्टर ने बैठक में भूमि आवंटन सहित विभिन्न प्रकरणों पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने आयोजित किए जा रहे हैं फार्मर रजिस्ट्री  शिविरों की उपलब्धि की जानकारी भी ली।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने भी जिले में त्योहारों पर शांति व्यवस्था के प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान सभी उपखण्ड अधिकारी भी वीसी के माध्यम से जुड़े।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू. अ.) रामचंद्र खटीक, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, और अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल सहित संबंधित जिला स्तरीय उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE