नीमच। कांग्रेस एवं कांग्रेस के नेताओं द्वारा जनता के बीच फैलाई जा रही हैं, कांग्रेस के राज में ही सीसीआई प्लांट हुआ था बंद, 44 करोड नहीं लगभग 100 करोड रुपए में स्क्रैप का हुआ है टेंडर, कांग्रेस द्वारा जो जानकारी फैलाई जा रही हैं की पूरी फैक्ट्री का सौदा 44 करोड़ में किया जा रहा है पूरी तरह निराधार हैं और सिर्फ फैक्ट्री में स्क्रैप जो की कबाड़ के रूप में पड़ा है जिसके हटाने के बाद यहां पर एक नए प्लांट की शुरुआत होने की संभावनाएं रहेंगी उसके पहले इस कबाड़ को शासन द्वारा बेचा गया है जिसमें मिनिमम बोली 44 करोड रुपए थी लेकिन लगभग 100 करोड रुपए के आसपास इसमें प्रथम बोली आई है इसलिए कांग्रेसी जिले के विकास की ओर ध्यान दें ना की अनर्गल आरोप लगाने पर ध्यान दें सिर्फ उनको विकास पुरुष के रूप में कार्य कर रहे सांसद जी के पुतले जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन नहीं करें और जनता को सही जानकारी देने का कष्ट करें क्योंकि माननीय सांसद एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ही हमारे क्षेत्र में लगभग 4000 करोड़ की एक सीमेंट फैक्ट्री गोल्ड क्रिस्ट जल्द ही अपना मूर्त रूप लगी जिसका कार्य भी क्षेत्र में तीव्र गति से प्रारंभ हो गया है।