BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 2:05 pm
KHABAR : धान उपार्जन केंद्र में ईओडब्ल्यू का छापा, कार्रवाई के बाद नान विभाग के ऑपरेटर पर गिरी गाज, बचाव में जिला प्रबंधक ने दिया गोल-मोल जवाब, पढे़ खबर 

Share On:-

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के सरहरी धान खरीदी केंद्र में 3 मार्च को जबलपुर ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की थी। यहां निगवानी गोदाम पर भी दबिश देकर धान खरीदी में गड़बड़ी पाई थी। लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदी केंद्र में शासकीय कागजों में दर्ज आंकड़ों के विपरीत स्टॉक में 1050 क्विंटल धान की कमी पाई गई। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड जिला कार्यालय डिंडोरी के प्रबंधक को धान खरीदी केंद्र सरहरी से जुड़े दस्तावेज पत्र लिखकर मांगे गए हैं। 


इधर इस बड़ी गड़बड़ी के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, एक तरफ विभाग के जिला प्रबंधक अशोक सिंह गड़बड़ी मान रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ विभाग के बचाव में गोल-मल जवाब दे रहे हैं। अशोक सिंह का कहना है कि गड़बड़ी हुई है, तो उसकी भरपाई संबंधितों से की जाएगी। वहीं इस गड़बड़ी में नान विभाग के जिला प्रबंधक कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर हेमराज को कलेक्टर के निर्देश के बाद हटा दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE