इंदौर। शिवाजी वाटिका चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के पुतले को चप्पल और डंडों से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया गया।
अबू आजमी द्वारा मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने पर इंदौर में संस्था देवपथ के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग शिवाजी वाटिका चौराहे पर एकत्रित हुए और ष्अबू आजमी मुर्दाबादष् के नारे लगाए।
हाल ही में एक फिल्म पर चर्चा के दौरान अबू आजमी ने औरंगजेब का महिमामंडन करते हुए कहा था कि, औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए, वह क्रूर शासक नहीं था। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं, बल्कि सत्ता की लड़ाई थी।
अबू आजमी की टिप्पणी पर भड़का गुस्सा
संस्था देवपथ के संयोजक मुकेश सिंह राजावत के नेतृत्व में समर्थकों ने शिवाजी वाटिका पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्रूर शासकों का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अबू आजमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं करेंगेश्
संयोजक मुकेश सिंह राजावत ने कहा कि अबू आजमी का यह बयान सिर्फ एक टिप्पणी नहीं, बल्कि सनातन धर्म और इतिहास का अपमान है। छत्रपति शिवाजी महाराज और शंभाजी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया, ऐसे में उनके अपमान को सहन नहीं किया जाएगा।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि अबू आजमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और इस तरह के बयानों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयान जारी रहे, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।